बढ़ गया रेपो रेट अब कितनी बढ़ जाएगी आपकी लोन की EMI?
RBI ने 25 बेसिस पॉइंट रेपो रेट बढ़ा दिया जिससे लोन महंगा हो सकता है। उदाहरण के लिए, 7.50% ब्याज पर 25 साल के ₹50 लाख के लोन की EMI करीब ₹36,954/माह है और रेपो रेट बढ़ने का पूरा भार बैंक ग्राहक पर डाल दे तो दर 7.75% हो सकती है जिससे EMI बढ़कर करीब ₹37,766/माह हो सकती है।