केंद्र सरकार ने बुधवार को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चिंता का कारण बनकर उभरे 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है। इस सूची में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड व गुजरात शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, देश के 28 ज़िलों में कोविड-19 का साप्ताहिक पॉज़िटिविटी रेट 10% से ज़्यादा है।