भांजे की शादी में मामाओं ने राजस्थान में भरा ₹1.21 करोड़ का मायरा
भरतपुर (राजस्थान) में भांजे की शादी में मामाओं द्वारा ₹1.21 करोड़ कैश भात (मायरा) भरा गया है। प्रवीण पटेल नामक दूल्हा नर्सिंग ऑफिसर है व उसके 6 मामाओं में से 2 बिज़नेसमैन, एक सरपंच, एक सरकारी टीचर और 2 खेतीबाड़ी करते हैं। सामने आए वीडियो में मामा अपनी बहन को टोकरी में ₹500-₹500 के नोटों की गड्डियां रखकर देते दिखे।