भांजे के साथ अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की यूपी में महिला ने की हत्या, बताया 'सड़क हादसा'

बुलंदशहर (यूपी) में बीते दिनों एक महिला ने अपने भांजे व उसके दोस्त संग मिलकर पति की हत्या कर दी और पुलिस को उसे 'सड़क हादसा' बताया। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या का पता चलने पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला के भांजे संग अवैध संबंध थे जिसमें पति बाधा बन रहा था।