भांजे-भांजी की शादी में राजस्थान में भाइयों ने भरा ₹3 करोड़ का मायरा, दी नोटों की गड्डियां
नागौर (राजस्थान) में बीते दिनों 3 भाइयों ने अपने भांजे-भांजी की शादी में करीब ₹3 करोड़ का मायरा भरा जिसमें ₹1.51 करोड़ कैश, सोने-चांदी के गहने व 2 प्लॉट आदि शामिल रहे। सामने आईं तस्वीरों-वीडियो में तीनों थाली में नोटों की गड्डियां सजाकर मायरा भरते दिखे। इसके अलावा गांव के हर जाट परिवार को एक-एक चांदी की मूर्ति दी गई।