भैंस ने 29.65 किलो दूध देकर जीती बुलेट बाइक

हरियाणा के अंबाला के रहने वाले रवींद्र सिंह उर्फ बिल्लू की मुर्रा भैंस ने 29.650 किलो दूध देकर कुरुक्षेत्र की प्रतियोगिता में बुलेट बाइक जीत ली है। इससे पहले उसने एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर जीता था और एक बार ₹2 लाख का इनाम भी जीता था। बिल्लू ने यह भैंस ₹51.3 लाख में खरीदी थी।