भाई को कितनी प्रॉपर्टी सौंपकर ऑस्ट्रेलिया गए हैं विराट कोहली?

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले क्रिकेटर विराट कोहली मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे और अपनी प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई विकास कोहली के नाम रजिस्टर करवाई। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट के पास गुरुग्राम के DLF सिटी फेज़-1 में आलीशान कोठी के अलावा गुरुग्राम में ही एक लग्ज़री फ्लैट है और ये दोनों प्रॉपर्टी अब विकास संभालेंगे।