भाई दूज पर भाई को तिलक करते समय न करें ये छोटी-छोटी गलतियां
'टीवी 9 भारतवर्ष' ने ज्योतिष शास्त्र के हवाले से बताया है कि भाई दूज पर भाई को तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त (आज दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक) में ही करें। तिलक करवाते समय भाई का मुंह उत्तर/उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में होना चाहिए। बिना चौकी/आसन के तिलक न करें और तिलक करने से पहले भोजन न करें।