भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप, लड़की को हफ्ते में दूसरी बार डसा; लड़के पर भी कई बार हुआ हमला
बागपत (यूपी) में सांप के कारण एक परिवार दहशत में है। रिपोर्ट्स हैं कि परिवार की बेटी को सांप ने दूसरी बार डसा है जबकि लड़की के भाई पर भी पिछले कुछ महीने में कई बार हमला कर चुका है। इन हमलों के कारण परिवार के लोग रात जागकर काट रहे हैं। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।