ब्राज़ील में गूगल ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भूकंप अलर्ट फीचर को डीऐक्टिवेट किया है। दरअसल, शनिवार सुबह सिस्टम में गड़बड़ी के कारण साओ पाउलो और रियो डी जेनरियो के लोगों को उबातुबा और बाइक्सडा सैंटिस्टा क्षेत्रों में भूकंप आने के बारे में गलत सूचनाएं मिलीं। हालांकि, साओ पाउलो के नागरिक सुरक्षा विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था।