पंजाब में राजू नामक भिखारी ने करीब 500 गर्म कंबल गरीब और बेसहारा लोगों में बांटे हैं। राजू ने कहा कि उसने यह काम भीख में मिले ₹10-10 जोड़कर किया है। गौरतलब है, कोविड-19 महामारी के दौरान राजू द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का ज़िक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था।