भिखारियों के साथ हुई ठगी, ₹200-₹200 के नकली नोट थमाकर उनके चिल्लर ले गए बदमाश

सीहोर (मध्य प्रदेश) में भिखारियों के साथ ₹10,000-₹12,000 की ठगी का मामला सामने आया है। 2 महिलाओं का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहती दिखी, "₹5-₹5, ₹10-₹10 के चिल्लर ले लिए...यह पकड़ा दिया।" महिला भिखारी ने एक होटल पर नाश्ता करने के लिए ₹200 का नोट दिया जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें बताया कि यह नोट नकली है।

Load More