भोजपुरी सिंगर ने बिहार सीएम सम्राट को 'दोगला' बोलते हुए दी गाली, हुआ गिरफ्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने और गाली देने के मामले में भोजपुरी गायक चुन्नू लाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यादव ने एक वीडियो में गाना गाते हुए मुख्यमंत्री को 'दोगला' कहा था। आरोपी को जहानाबाद के श्रीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ जारी है।