भूटान की राजमाता शेरिंग यांगदोन ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ आगरा (उत्तर प्रदेश) में ताजमहल देखा और परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बिताया। राजमाता ने ताजमहल के अंदर शाही परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाईं। टूरिस्ट गाइड शमशुद्दीन ने बताया, "भूटान की राजमाता 30 वर्ष पहले भी ताजमहल देखने आई थीं और यह उनकी दूसरी यात्रा है।"