inshorts

भीड़ को देखते ही कान पकड़ने लगा गुजरात में 8 लोगों को कार से कुचलने वाला युवक

वडोदरा (गुजरात) में तेज़ रफ्तार कार से करीब 8 लोगों को कुचलने वाले रक्षित चौरसिया नामक युवक को पुलिस शनिवार को क्राइम स्पॉट पर ले गई। सामने आए वीडियो में रक्षित लोगों की भीड़ को देखकर कान पकड़ते हुए पुलिस वाहन में बैठता दिखा। हादसे के बाद रक्षित ने सड़क पर उतरकर 'एक राउंड और' चिल्लाना शुरू कर दिया था।