भीड़ कंट्रोल करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ 4 स्पेशल ट्रेन भेजी गई हैं: रेल मंत्री

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भगदड़ की घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अचानक आई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 4 विशेष ट्रेनें नई दिल्ली की तरफ चलाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि अब भीड़ कम हो गई है। महाकुंभ के लिए भीड़ के कारण मची भगदड़ में 15 लोग मारे गए हैं।