भीड़ कहां है, क्या वे लोगों को बताना भूल गए?: पाक में CT के पहले मैच को लेकर वॉन

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने कराची में पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में दर्शकों की कम उपस्थिति को लेकर 'X' पर लिखा है, "चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना अच्छा है।" वॉन ने लिखा, "1996 के बाद पहला बड़ा आयोजन...क्या वे स्थानीय लोगों को बताना भूल गए यह (टूर्नामेंट) शुरू हो गया है...भीड़ कहां है?"