महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में नागपुर हिंसा को लेकर कहा, "भीड़ ने चुनिंदा घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यह (हमला) एक पूर्व नियोजित साज़िश प्रतीत होती है।" उन्होंने कहा कि करीब 80 से 100 लोगों की भीड़ हिंसा में शामिल थी जिन्होंने पथराव किया और पुलिस अधिकारियों पर हमले किए।