एमपी में दिवाली के दौरान कार्बाइड गन के प्रभाव से करीब 300 से अधिक लोगों की आंखें झुलसने या रोशनी प्रभावित होने की खबर सामने आने के बाद राजधानी भोपाल में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। ज़िला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसकी बिक्री, खरीद व भंडारण करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया।