भोपाल में लगा देश का पहला Algae ट्री, ना टहनियां-ना पत्ते फिर भी 25 पेड़ों जितनी साफ हवा
भोपाल (MP) में देश का पहला ‘Algae ट्री’ लगाया गया है। नाम के विपरीत, यह पानी और एल्गी से भरा एक बायो-इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर है जिसे जीता-जागता एयर प्यूरीफायर बताया जा रहा है। यह कार्बन डायऑक्साइड अवशोषित करके ऑक्सीजन छोड़ता है और दावा किया गया है कि अकेले 25 पेड़ों जितना काम करता है। यह सोलर एनर्जी पर चलता है।