inshorts

भारी गिरावट के बीच 600+ अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, 30 में से 29 सूचीबद्ध कंपनियां रहीं लाल

भारतीय शेयर बाज़ार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 609 अंक लुढ़ककर 85,102 पर जबकि निफ्टी 225 अंक गिरकर 25,960 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 29 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। सबसे बड़ी गिरावट बीईएल (4.97%), ज़ोमैटो (2.45%), ट्रेंट (2.35%), और टाटा स्टील (2.18%) के शेयरों में दर्ज की गई।