भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमत ने मारी पलटी, ₹1,500/10 ग्राम महंगा हुआ सोना
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, मज़बूत वैश्विक संकेतों के बीच स्टॉकिस्ट की ताज़ा खरीदारी के चलते दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,500 चढ़कर ₹1,58,700 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत ₹9,500 चढ़कर ₹3,29,500 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत ₹2,500/10 ग्राम और चांदी की ₹14,300/किलोग्राम गिरी थी।