बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1390.41 अंक लुढ़ककर 76,024.51 अंक पर जबकि निफ्टी 353.65 अंक गिरकर 23,165.70 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पर आगामी घोषणाओं की चिंताओं के बीच नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज हुई है।