ओमान में अमेरिका और नामीबिया के बीच आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप लीग 2 वनडे मैच को भारी ट्रैफिक के कारण घटाकर 43 ओवर प्रति टीम करना पड़ा है। दरअसल, ट्रैफिक के कारण दोनों टीमें समय पर क्रिकेट ग्राउंड नहीं पहुंच सकीं। गौरतलब है कि मस्कट में आयरनमैन रेस के कारण कई सड़कें बंद होने के कारण यह देरी हुई।