भारी बारिश के चलते केदारनाथ मार्ग हुआ बंद

केदारनाथ (उत्तराखंड) में मूसलाधार बारिश के चलते जंगलचट्टी क्षेत्र में गदेरे के उफान से आए मलबे के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र केदारनाथ यात्रा को फिलहाल अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं, मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2-लोग घायल हो गए।

Load More