भारी बारिश के बीच तमिलनाडु के कई ज़िलों में स्कूल बंद, चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी
तमिलनाडु के कई ज़िलों में भारी बारिश और संभावित चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है जिसको लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को अलर्ट जारी किया। तटीय राज्य के आठ ज़िलों विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है और खतरे को देखते हुए चार ज़िलों के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।