भारी बारिश के बीच धंसी सड़क, गड्ढे में समाई गाड़ी; मुंबई का वीडियो आया सामने

मुंबई में भारी बारिश के कारण भांडुप (पश्चिम) स्थित एलबीएस मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया जिससे एक वाहन गड्ढे में जा गिरा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Load More