भारी विरोध के बीच सरकार ने लोकसभा में पेश किया वक्फ संशोधन विधेयक
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया जिसका भारी विरोध हो रहा है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "इस बिल में प्रावधान है कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ बोर्ड की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे...यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। इसमें संपत्ति संबंधी प्रावधान संघीय ढांचे के खिलाफ हैं।"