inshorts

'गोरा बना देंगे' और 'बाल झड़ना बंद', झूठे दावे करने वाली कंपनियों पर सरकार सख्त

‘गोरा बना देंगे’, ‘बाल झड़ना बंद’ और ‘100% नेचुरल’ जैसे दावे करने वाली कंपनियों पर सरकार सख्ती की तैयारी कर रही है। उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय खाने-पीने की चीजों और कॉस्मेटिक्स के पैकेट पर लिखे ऐसे दावों की जांच करेगा। दावा गलत मिलने पर प्रोडक्ट बाज़ार से हटाया जा सकता है और कंपनी पर जुर्माना भी लग सकता है।