भ्रामक विज्ञापनों को लेकर 2 IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट पर CCPA ने लगाया ₹8 लाख का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए दीक्षांत आईएएस और अभिमनु आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट पर ₹8-8 लाख का जुर्माना लगाया है। इन इंस्टीट्यूट ने यूपीएससी पास उम्मीदवारों के परिणामों का श्रेय लेने के लिए बिना अनुमति के अपने प्रचार में उनका नाम और तस्वीर इस्तेमाल की जिसके बाद उम्मीदवारों ने शिकायत की थी।