केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि भारत 2025 में 'डीप ओशन मिशन' के तहत समुद्र में 500 मीटर की गहराई पर अपने पहले मानवयुक्त 'अंडरवॉटर सबमर्सिबल' को लॉन्च करेगा। सिंह ने कहा, "इस साल यह सबमर्सिबल 500 मीटर की गहराई तक काम करेगा और अगले साल हमारा 6,000 मीटर की गहराई तक पहुंचने का लक्ष्य है।"