inshorts

भारत 2030 तक $250 बिलियन के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स का करेगा निर्यात: कॉमर्स सेक्रेटरी

केंद्रीय कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने बताया है कि 2030 तक सरकार के $1 ट्रिलियन के निर्यात लक्ष्य में $250 बिलियन के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। बर्थवाल ने कहा, "भारत में इंजीनियरिंग क्षेत्र जिसमें वाहन, उपकरण आदि शामिल हैं, कुल निर्यात का लगभग 25% है।" बर्थवाल के मुताबिक, यह हमारी महत्वाकांक्षा है जो ज़मीनी हकीकत पर आधारित है।