inshorts

पाकिस्तान से लगी 740 किलोमीटर लंबी LoC पर तैनात होगा भारत का पांचवां S-400

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (LoC) की सुरक्षा के लिए भारत पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करेगा। यह फैसला चीन और तुर्कीये से पाकिस्तान को मिल रही सैन्य मदद और अमेरिका द्वारा उसके F-16 विमानों को अपग्रेड किए जाने के मद्देनजर लिया गया है। पांचवां सिस्टम फरवरी 2027 तक तैनाती के लिए तैयार होगा।