कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब अंतिम चरण के करीब है। यह बयान ऐसे समय आया जब USTR ने भारतीय सामान पर 25% टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। वहीं, डील होने पर टैरिफ घटाकर 17% किया जा सकता है। गोयल ने FY27 में निर्यात $1 ट्रिलियन पार करने की भी उम्मीद जताई।