inshorts

भारत अगर ओलंपिक्स फाइनल में पहुंचता है तो एक मैच के लिए रिटायरमेंट वापस ले सकता हूं: कोहली

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कहा है, "अगर भारतीय टीम 2028 के ओलंपिक्स फाइनल (क्रिकेट) में पहुंचती है तो फिर मैं शायद सिर्फ उस एक मैच के लिए रिटायरमेंट से वापस आने के बारे में सोचूं।" उन्होंने कहा, "एक ओलंपिक मेडल जीतना काफी शानदार होगा।" लॉस ऐंजिलिस ओलंपिक्स-2028 में क्रिकेट (टी20I) के शामिल किए जाने की खबरें सामने आई हैं।