भारत आखिरी बार कब घरेलू टेस्ट में फॉलोऑन खेलने पर हुआ मजबूर?
गुवाहाटी टेस्ट में पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के जवाब में भारत 201 रन पर ऑल-आउट हो गया लेकिन उसे फॉलोऑन नहीं दिया गया। आखिरी बार घरेलू टेस्ट में भारत 2010 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फॉलोऑन खेला था। उस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 233 रन पर ऑल-आउट हो गई थी।