भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए 5वें टी20I मैच में टूटे कौन-कौनसे रिकॉर्ड?

भारत ने 5वें टी20I में इंग्लैंड को उसकी सबसे बड़ी (150 रन) टी20I हार थमाई। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टी20I टोटल (247/9) बनाया। अभिषेक शर्मा ने किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ टी20I शतक जड़ा। अभिषेक टी20I में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय और एक टी20I पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने।