भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच देखने के लिए ओवल पहुंचे रोहित शर्मा, सामने आया वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा मैच देखने के लिए ओवल स्टेडियम पहुंचे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है, रोहित इन दिनों यूरोप टूर पर हैं और परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।