inshorts

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, इज़रायल के साथ ₹1976 करोड़ की हुई डील

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारत ने इज़रायल के साथ ₹1,976.40 करोड़ का समझौता किया है। इसके तहत युद्धपोतों पर तैनात बाराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाएगा। इससे दुश्मन की मिसाइलों और हवाई हमलों को रोकने की क्षमता के साथ सिस्टम की मारक क्षमता और रेंज में भी सुधार होगा।