भारत इस वर्ष $800 बिलियन का निर्यात पार करने की राह पर: पीयुष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत इस साल $800 बिलियन के निर्यात के आंकड़े को पार करने की राह पर है। बकौल मंत्री, इसमें सेवा निर्यात एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य को लेकर आश्वासन दिया कि सरकार लगातार भारतीय निर्यातकों के लिए अच्छा भविष्य सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है।