भारत एक महान शक्ति है और वह अपने लिए साझेदार खुद चुनता है: रूस के विदेश मंत्री
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है, "भारत एक महान शक्ति है जो अपने राष्ट्रीय हितों को खुद निर्धारित करता है और अपने साझेदारों को खुद चुनता है।" उन्होंने कहा, "भारत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है।" हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस गए थे।