ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान रोज़ा न रखने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "शमी ने मैच के दौरान पानी/कोई और पेय पदार्थ पीया...उन्होंने गुनाह का काम किया...उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीअत की नज़र में वह गुनहगार हैं।"