भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में रोज़ा ना रखने पर शमी की हो रही आलोचना पर उनके भाई ने दी प्रतिक्रिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में रोज़ा ना रखने को लेकर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी समेत ऑनलाइन कई लोगों द्वारा मोहम्मद शमी की आलोचना किए जाने के बाद उनके भाई मोहम्मद ज़ैद ने कहा है, "हम देश पर मर-मिटने वाले लोग हैं।" उन्होंने कहा, "रोज़े के दौरान जब लंबा सफर होता है तो इसे छोड़ा जा सकता है।"