भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर होने के करीब 2-दशक बाद अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने एक अमेरिकी कंपनी को भारत में परमाणु रिएक्टर बनाने और डिज़ाइन करने की अनुमति दी है। समझौते के तहत अबतक अमेरिकी कंपनियां भारत को परमाणु रिएक्टर व उपकरण निर्यात कर सकती थीं मगर उन्हें भारत में उपकरणों के डिज़ाइन या निर्माण की इजाज़त नहीं थी।