भारत और इंडोनेशिया मिलकर करेंगे सबांग पोर्ट का विकास, मलक्का स्ट्रेट पर रहेगी नज़र
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-इंडोनेशिया ने रणनीतिक रूप से अहम सबांग पोर्ट को मिलकर विकसित करने पर सहमति जताई है। यह मलक्का स्ट्रेट के पास स्थित है और भारत के प्रोजेक्ट ग्रेट निकोबार पोर्ट से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। भारत ने इंडोनेशिया में स्टील, निकेल और रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के निर्माण में निवेश करने का भी फैसला किया है।