संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत और चीन ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में अंतरराष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। 2024 में वैश्विक व्यापार $33 ट्रिलियन का हुआ जो 2023 से 3.7% अधिक है। यूएनसीटीएडी ने चेतावनी दी है कि इसके बावजूद वैश्विक व्यापार में 2025 में आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।