भारत और न्यूज़ीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच से पहले क्या है दुबई के मौसम का पूर्वानुमान?

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज (रविवार) भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। वेदर फोरकास्ट सर्विस 'एक्यू वेदर' ने बताया है कि दुबई में आज बारिश के 0% चांस हैं। मैच के दौरान तापमान 26°C से 30°C के बीच रहेगा। 'एक्यू वेदर' के मुताबिक, दोपहर में ह्यूमिडिटी 38% होगी।