भारत और न्यूज़ीलैंड ने की FTA वार्ता बहाल करने की घोषणा, 2015 में हुई थी स्थगित
भारत और न्यूज़ीलैंड ने रविवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत बहाल करने की घोषणा की है। दरअसल, भारत और न्यूज़ीलैंड ने वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 2010 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर बातचीत शुरू की थी लेकिन 9 दौर की बातचीत के बाद 2015 में रुक गई थी।