inshorts

भारत और पाकिस्तान के 1 लाख रुपए अमेरिका में कितने होंगे?

मौजूदा समय में $1 की कीमत भारतीय रुपए में करीब ₹88 है जबकि पाकिस्तानी रुपए में इसकी वैल्यू लगभग 280 रुपए है। इस हिसाब से भारत के ₹1 लाख अमेरिका में लगभग $1,128 के बराबर होंगे जबकि 1 लाख पाकिस्तानी रुपए करीब $355 के बराबर होंगे। भारत के ₹1 लाख पाकिस्तान में लगभग 3.17 लाख पाकिस्तानी रुपए के बराबर होंगे।