भारत के 'ब्रिज मैन' का 76 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, अकेले बना डाले थे 140 से ज़्यादा पुल

'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर गिरीश भारद्वाज का मंगलवार को 76 वर्ष की उम्र में कर्नाटक में निधन हो गया। उन्होंने ग्रामीण भारत में कनेक्टिविटी क्रांति में अनूठा योगदान दिया और देशभर में 140+ सस्पेंशन ब्रिजों का निर्माण किया था। वहीं, समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से नवाज़ा जा चुका है।